फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में भी शुक्रवार को सुधार कार्य के कारण बिजली संकट रहेगा। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के कैलाश हॉस्टल, पशुपालन, बाबूगंज, हसनगंज, चरही, सुभाष पार्क गोकरन नाथ चौराहे के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, इक्का स्टैंड उपकेंद्र के डालीगंज, कुतुबपुर, आरा मशीन, पंजाब नेशनल बैंक इलाके में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, विश्वविद्यालय उपकेंद्र के ओल्ड हैदराबाद इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के पीलीकोठी, अलहुदा पार्क / स्कूल, ज्योति टिंबर, मौसमबाग, श्रीनाथ विहार, तुलसी पार्क व आसपास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, ग्वारी कलवर्ट गोमतीनगर उपकेंद्र के विरामखंड, हाइवे किनारे सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें