लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। गोमतीनगर के विराम खंड पांच में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। महानगर क्षेत्र में शिवलोक नगर, आजाद नगर, श्रीपुरम, शिवपुरम, एकतापुरम और मजार के आसपास दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। न्यू आलमबाग क्षेत्र में सेक्टर-तीन पीएम आवास के कुछ ब्लाॅकों व अलकनंदा एन्क्लेव के कुछ टॉवर की बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।