लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में दो से चार घंटे के लिए बिजली बंद की जाएगा। बालाघाट उपकेंद्र पर 11 हजार करंट की नई लाइन बनाने के लिए काम होगा। इससे उपकेंद्र के 11 हजार उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रहेगी। निराला नगर उपकेंद्र की लाल कॉलोनी, डालीगंज कॉसिंग, सीएसआईआर कॉलोनी, विवेकानंदपुरी कॉलोनी, बड़ा चांदगंज, भिंडिया टोला, सेक्टर ए महानगर के आसपास की बिजली बंद रहेगी।