लखनऊ। अलीगंज सहित कई इलाकों में मंगलवार को बिजली संकट रहेगा। यह संकट सुधार कार्य के दौरान सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में बिजली बंद होने के कारण होगा। इनमें पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-सी के पोस्ट ऑफिस, विंध्याचाल मंदिर के पास सेक्टर-क्यू, केंद्रांचल गेट सेक्टर-के सहित आसपास के इलाके शामिल है। इसी तरह हनुमान सेतु उपकेंद्र के नाॅवेल्टी सिनेमा, वाल्मीकि मार्ग, कैपर रोड, अयोध्या हाउस, गंज ट्रेड सेंटर सहित आसपास की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।