प्रभात फेरी में जुटे सिंधी समाज के लोग
लखनऊ। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम की संगत की ओर से सोमवार सुबह भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसका आयोजन स्नेह नगर सिंधी सोसाइटी की ओर से किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी व संतों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। प्रभातफेरी सुबह 6:30 बजे स्नेहनगर ने निकाली गई। इस दौरान प्रभात फेरी व साईं हरीश लाल और साईं मोहन लाल का स्वागत कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री नानक चंद लखमानी, परमानंद खत्री, महेश लखमानी, राजकुमार, वासुदेव मध्यान, अनिल गुलवानी, सुरेश खत्री, अशोक साहित्य, मानधू कल्याणी, बेबू वालेचा, हरीश लखमानी, कपिल खत्री, दर्पण, कपिल, शिवम, वरुण, मयंक, सुनील, रोबेश, अविनाश समेत स्नेह नगर सिंधी सोसाइटी के सदस्य मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)