लखनऊ। फैजुल्लागंज स्थित ओवरहेड टैंक का वॉल्व बुधवार को बदला जाएगा। इस कारण फैजुल्लागंज और आसपास के कई क्षेत्रों में शाम को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत के काम के कारण केशवनगर, नया पुरवा और फैजुल्लागंज गांव में शाम की जलापूर्ति प्रभावित होगी। यश नगर और नूरी कबाड़ी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों की पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। इस दौरान पानी के टैंकर के लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता से मोबाइल नंबर 8173004084 पर संपर्क किया जा सकता है। स्टोर इंचार्ज के मोबाइल नंबर 8173004083 पर भी कॉल कर सकते हैं।