लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्य के चलते बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गोमती नगर विस्तार उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इससे एमआई बिल्डिंग, भरवारा, गंगोत्री विहार, बाघामऊ, इंदिरा जल सेतु, एसएसबी बिल्डिंग, विनीत खंड में रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। वहीं, गोमती नगर के विवेक खंड, विजय खंड, उजरियांव में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटेगी। ऐशबाग गेट, जल संस्थान-1, शास्त्री नगर विक्टोरिया नंबर-2, कुंडरी रकाबगंज इलाकों में भी सुबह 9 से 11 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।