लखनऊ। गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के इलाकों में शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इससे विराम खंड एक से पांच, विकास खंड एक से पांच, पत्रकार मार्केट (आरोही प्लाजा, सहारा प्लाजा, लक्ष्मी वरदान, देवा पैलेस), जीवन प्लाजा, आरजी कॉम्प्लेक्स, शिवम प्लाजा, ग्वारी गांव के 6200 उपभोक्ताओं की आपूर्ति पर असर पड़ेगा। इसी प्रकार राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र के न्यू कैंपल रोड, शेखपुरा, एरम डिग्री कॉलेज, हबीबपुर के 1200 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।