लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नरही, मछली मंडी, गंगा सागर अपार्टमेंट, गोपाला अपार्टमेंट, गोमतीनगर के वास्तु खंड-3 में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं आएगी। गोमतीनगर विस्तार के गोकुल विहार, जनेश्वर मिश्र पार्क, ग्रीनवुड, सुलभ आवास सेक्टर-1, वनस्थली अपार्टमेंट, वरदान खंड-1 व 2, में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी। गोमती नगर स्थित गीत माधव, अलकनंदा, अक्षांश एनक्लेव फेस-3, डीआईजी फॉर्म हाउस के आसपास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।