लखनऊ। न्यू बस्ती सरोजनीनगर में बिजली के खंभे व एबीसी केबल लगाने का काम शुक्रवार को होगा। इस कारण सुबह 11 से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मुल्लाही खेड़ा में 100 केवीए ट्रांसफार्मर पर काम के चलते इस इलाके में भी सुबह 11 से शाम छह बजे तक आपूर्ति नहीं होगी। छुहारा खेड़ा मानसरोवर के 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का काम होगा। इस कारण सुबह 11 से शाम छह बजे तक सप्लाई नहीं होगी। उधर, मरम्मत के काम के चलते सब स्टेशन कमता के मल्हौर फीडर और फैजाबाद रोड फीडर से जुड़े इलाके में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी उपकेंद्र ओसीआर योजना भवन फीडर से जुड़े क्ले हाउस और उदयगंज चौराहे के पास सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।माई सिटी रिपोर्टर