लखनऊ। शहर के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे लोगों को सुबह 11 से शाम पांच बजे के बीच अलग-अलग समय में परेशानी उठानी पड़ेगी। राजाजीपुरम पाल तिराहा उपकेंद्र के ई, एफ ब्लॉक, शीला गार्डन, राज गार्डन, मोहान रोड, सारीपुरा, शेखपुर हबीबपुर, अमन विहार, किशोर विहार, संजय होटल, मल्हपुर पुलिया, सोना भट्ठा, बेगम बाग, खिन्नी चौराहा, सेक्टर 11-12, काला पहाड़, हासियामऊ सहित आसपास का इलाका प्रभावित होगा। कानपुर रोड खंड के एलडीए सेक्टर डी, गोल मार्केट, अपना पार्क, सांभर खेड़ा, बरगवां गांव, ओशोनगर, खुशी बिहार, कनौसी, आशियाना के सेक्टर जी, एम व एन की बिजली बंद होगी। अमीनाबाद के फतेहगंज, फतेहगंज गल्ला मंडी व हाथीखाना, जानकीपुरम सेक्टर आई उपकेंद्र से मडियांव गांव, सेक्टर आई सहित आसपास की बिजली बंद रहेगी।