लखनऊ। गृहकर जमा करने के लिए नगर निगम के कार्यालय बृहस्पतिवार को रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोग टैक्स जमा कर सकें, इसके लिए शुक्रवार को रात 12 बजे तक कार्यालय खुलेंगे।