फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : यूपी- दक्षिण कोरिया के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक और और तकनीक का आदान प्रदान होगा

Mon, 22 May 2023 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और एलजी जैसे बड़े उद्योग का जन्म दक्षिण कोरिया के जीबी प्रॉविंस में माना जाता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश 250 मिलियन की जनसंख्या के साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता का केंद्र है। यूपी दस खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
यूपी सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक डो प्रांत के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्र में सेवा और तकनीक का आदान प्रदान होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया के जीबी प्रॉविंस के गर्वनर ली.चेओलबू की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच कई सेक्टर में एमओयू साइन किए गए।

विज्ञापन


ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के राज्यपाल ली चेओलवू के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूपी सरकार के साथ करार करने सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। प्रदेश सरकार की ओर से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, मनोज कुमार सिंह तथा ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के महानिदेशक, ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल अफेयर, ली यंगसेओक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत उत्तर प्रदेश के छात्रों को ग्योंगसांगबुक-डो में स्थित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्योंगसांगबुक-डो में स्थित कंपनियों में उत्तर प्रदेश से कार्यबल बढ़ाने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। दक्षिण कोरिया प्रदेश में वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए सहयोग करेगा। भारतीय कंपनियों को ग्योंगसांगबुक-डो में प्रवेश की सुविधा देगा। उत्तर प्रदेश प्रशासन की सहायता से नोएडा द्विवार्षिक ग्योंगसांगबुक-डो मेले का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न औद्योगिक सेक्टर्स में व्यापारिक आदान-प्रदान होगा। निवेश के लिए पारस्परिक समर्थन की सुविधा दी जाएगी। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों क्षेत्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह एमओयू द्विपक्षीय सहयोग में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और आपसी निवेश को बढ़ावा देने से ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत और उत्तर प्रदेश की समृद्धि और प्रगति में योगदान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस की तिथियां एक है। दोनों देशों के रिश्ते शताब्दियों पुराने हैं। अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, कपिलवस्तु, संकिसा, कौशाम्बी यहीं यूपी में हैं। जल्दी ही श्रावस्ती को वायु सेवा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और एलजी जैसे बड़े उद्योग का जन्म दक्षिण कोरिया के जीबी प्रॉविंस में माना जाता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश 250 मिलियन की जनसंख्या के साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता का केंद्र है। यूपी दस खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश आयुर्वेद, योग, नैचुरोपैथी की जन्मभूमि है। आज यूपी में फार्म सेक्टर में बड़ा हब बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अलग अलग सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाए हैं। ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के राज्यपाल ली चेओलवू ने यूपी में हो रहे विकास और निवेश की सराहना की। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष दयाशंकर मिश्र ''दयालु'', मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरियाई मेहमानों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें