लखनऊ। कानपुर रोड पर मानस नगर कॉलोनी की पानी की टंकी की सफाई के चलते शनिवार को कॉलोनी व आसपास पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह की आपूर्ति के बाद पानी की टंकी की सफाई शुरू होगी। शाम में नारायणपुरी, इंद्रपुरी, इंद्रलोक व मानस नगर में पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ेगा। लोगों से अपील है कि वह सुबह आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें।