लखनऊ। बिजली आपूर्ति में सुधार कार्य के कारण रविवार को राजधानी के कई इलाकों में संकट रहेगा। गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के तहत आने वाले विश्वास खंड और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर दो से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। यहां 250 केवीए ट्रांसफार्मर की लाइन का काम कराया जाएगा। बढ़ती तपिश के बीच बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी।