लखनऊ। बढ़ता तापमान, वायु प्रदूषण और जहरीले तत्व किडनी की बीमारियों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। दुनिया भर में हर 10 में एक व्यक्ति गंभीर किडनी रोग से ग्रस्त है। यह जानकारी लोहिया संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष चंद्रा ने प्लैनेटरी हेल्थ इन नेफ्रोलॉजी विषय पर हुई कार्यशाला में दी। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक सीएम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण और रसायन खून के जरिये किडनी तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किडनी का कार्यक्षमता प्रभावित होती है। रायपुर के विनय राठौर और पटना से प्रीतिपाल सिंह ने भी कार्यशाला में किडनी रोग पर अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में सह संयोजक डॉ. प्रत्यूष कुमार, आईआईटीआर से डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. नम्रता राव, डॉ. अरविंद सिंह, डीन डॉ. प्रद्युमन सिंह, अहमदाबाद के डॉ.महावीर गोलेच्छा समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।