लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वास खंड एक, दो, तीन और जुगौली इलाके में शनिवार को पेयजल किल्लत रहेगी। सुबह की आपूर्ति के बाद यहां पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया जाएगा। जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है वह सुबह की आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि विश्वास खंड दो की टंकी की मेन लाइन में लीकेज हो गया है जिसकी मरम्मत की जानी है। इस कारण आपूर्ति में बाधित होगी।