लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली संकट रहेगा। आजादनगर उपकेंद्र के रामनगर, यासीनगंज, बेलू हाता, बजरिया मस्जिद व आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली कटेगी। जीटीआई उपकेंद्र के चारबाग, एपी सेन रोड, गुरुनानक मार्केट की बिजली सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे और विधान सभा मार्ग उपकेंद्र के मछली मोहाल में सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।