फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक। 
विज्ञापन
लखनऊ। सुधार कार्य के कारण मंगलवार को शहर के कई इलाकों में चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। महानगर उपकेंद्र के सेक्टर बी महानगर, विज्ञानपुरी, बीएसएनएल, सीआईडी कॉलोनी, सचिवालय कॉलोनी, रहीमनगर, पीएसी मुख्यालय के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के काला काकड़ हाउस के पास व न्यू हैदराबाद में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। भीखमपुर उपकेंद्र की पेपरमिल कॉलोनी के ए, सी, डी ब्लॉक, वाल्मीकि कॉलोनी और शिवाजी नगर के आसपास सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इक्का स्टैंड उपकेंद्र के तकिया मुंशीगंज, थाना हसनगंज के पीछे, उमराव सिंह धर्मशाला के पीछे, नेहरू नगर, शबाब मार्केट, बरौलिया, मुकारिमनगर क्षेत्र की बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें