फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्यूशन टीचर ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
ट्यूशन टीचर ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
गोसाईंगंज। इलाके की 14 वर्षीय छात्रा से उसके ही ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। छात्रा के पिता के मुताबिक रविवार को बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब छह बजे गांव का ही रहने वाला युवक ट्यूशन पढ़ाने आया था। आरोप है कि ट्यूशन टीचर ने बेटी को अकेला देखकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा भी। देर शाम परिजनों के लौटने पर छात्रा ने आपबीती बताई। परिजन बेटी के साथ थाने पहुंचे और शिकायत की। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें