लखनऊ। एलडीए कॉलोनी और हिंद नगर इलाके की कई पानी की टंकियों की सफाई का काम जलकल विभाग सोमवार से शुरू करेगा। यह काम 16 से 25 फरवरी तक अलग-अलग तारीख में होगा। जिस इलाके की टंकी सफाई का काम होगा उस दिन उस इलाके में शाम की जलापूर्ति प्रभावित होगी।
जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सफाई का काम सुबह की आपूर्ति के बाद किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह टंकी की सफाई वाले दिन सुबह की आपूर्ति के समय ही जरूरत का पानी स्टोर कर लें जिससे शाम को परेशानी न हो। यदि कहीं पेयजल की समस्या आएगी तो वहां पर मांग पर संबंधित जोन से पानी का टैंकर भेजा जाएगा।
पानी की टंकी की सफाई की तारीख
-सेक्टर-के एलडीए कॉलोनी टंकी की 16 फरवरी को।
-सेक्टर-एन एलडीए कॉलोनी टंकी की 17 फरवरी को।
- सेक्टर-एम एलडीए कॉलोनी टंकी की 19 फरवरी को।
-हिंद नगर टंकी की 21 फरवरी को।
- किला गांव टंकी की 23 को।
- औरंगाबाद टंकी की 24 फरवरी को।
- बेहसा टंकी की 25 फरवरी को।