माध्यमिक शिक्षकों के लिए होगी कला समेकित शिक्षण शास्त्र की प्रतियोगिता
लखनऊ। माध्यमिक स्कूलों में कला समेकित शिक्षणशास्त्र की प्रतियोगिता-समृद्धि का आयोजन किया जाएगा। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एक टीम में अधिकतम दो शिक्षक हिस्सा ले सकते हैं। इसमें विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, गणित, वाणिज्य आदि विषय कक्षा नौ से 12 वीं तक के शिक्षक पात्र होंगे। जिला स्तर पर गूगल फॉर्म भरने की आखिरी तारीख एक सितंबर और प्रतियोगिता 15 सितंबर को होगी। 20 सितंबर को इसका परिणाम जारी होगा। एनसीईआरटी की ओर से शिक्षकों का उन्मुखीकरण 22 सितंबर कराया जाएगा।