केकेसी: बीसीए, एमकाॅम की मेरिट सूची जारी, प्रवेश आज से
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में बीसीए पाठ्यक्रम की सीटों के लिए चाैथी और एमकाॅम की सीटों के लिए तीसरी मेरिट सूची शनिवार को जारी कर दी गई। प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्र ने बताया कि मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। दोनों पाठ्यक्रमों में सोमवार से प्रवेश शुरू होंगे।