फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर में बाइक देख मची अफरा-तफरी

Tue, 06 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गुडंबा के पार गांव ​स्थित नहर में गिरी बाइक व मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के पारा गांव में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब गांव से गुजर रही छोटी नहर में बाइक गिरी दिखी। पास में चप्पल पड़ी हुई थी। अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने तत्काल गुडंबा पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि नशे में बाराबंकी निवासी मजदूर शंकर नहर में बाइक छोड़कर चला गया था। पूछताछ में शंकर ने बताया कि वह नशे की हालत में बाइक चला रहा था। उसे यह भी याद नहीं है कि बाइक कैसे नहर में गिर गई। नहर में पानी न होने के कारण वह बच गया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शंकर को कड़ी हिदायत देकर बाइक सौंप दी गई है।

गुडंबा के पार गांव स्थित नहर में गिरी बाइक व मौके पर मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें