किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) में भर्त
लखनऊ। क्वीन मेरी अस्पताल में सोमवार से 49 बेड की क्षमता वाला रैन बसेरा शुरू किया गया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में संचालित रैन बसेरे की मरम्मत की गई है। कुलपति ने रैन बसेरे के सभी कक्षों और व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पैरामेडिकल डीन प्रो. केके सिंह और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रो. अंजू अग्रवाल मौजूद रहीं।