फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में लगा जाम, फंसे रहे लोग

Fri, 11 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। बाईपास बनने के बावजूद गांधी चौक, अंबेडकर चौराहा, राजर्षि तिराहा और सगरा तिराहा जैसे प्रमुख चौराहों पर जाम लगने से बृहस्पतिवार को दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले और आम लोग घंटों जाम में फंसे रहे।


चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में असफल दिखे। अमेठी कस्बे के लोगों ने बताया कि ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह शहर में फैला अतिक्रमण है। फुटपाथों पर दुकानें, ठेले और सड़क किनारे खड़े वाहन रास्ते को संकरा बना रहे हैं। विशेषरगंज, किठावर और ककवा-महराजपुर जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाले बड़े वाहन और निजी बसें भी जाम को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन



स्थानीय व्यापारी विजय जायसवाल, राम मनोहर, शिव सहाय और भागीरथी ने बताया कि जाम के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कई बार वाहन रेंगते हुए चलते हैं, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन




उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध कब्जे हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें