फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसरोवर मार्केट में व्यापारियों व एलडीए की टीम में नोकझोंक

विज्ञापन
मानसरोवर मार्केट में व्यापारियों व एलडीए की टीम में नोकझोंक।
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर के बाराबिरवा के मानसरोवर मार्केट में मंगलवार शाम छह बजे एलडीए के अधिकारी बताकर 25 से अधिक लोग पहुंच गए और मार्केट को जर्जर बताते हुए रेनोवेट करने का अनाउंसमेंट करने लगे। दुकानों पर परचे चिपकाने लगे। आरोप है कि दुकानदारों ने जबब एलडीए के अधिकारियों से जानकारी जुटानी चाही तो दुकानदारों से अभद्रता करते हुए दुकानें जबरन खाली कराने की धमकी देने लगे। इस पर व्यापारियों से उनकी नोकझोंक होने लगी। व्यापारियों ने जब पुलिस बुलाने की बात कही तो सभी गाड़ियों से वापस चले गए। इसके बाद व्यापारी नेता उमेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, महेश चौरसिया, दीपक विश्वकर्मा अरुण शर्मा मोनू समेत करीब 50 व्यापारी एकजुट होकर मामले की लिखित शिकायत कृष्णानगर पुलिस को दी। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें