फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से प्वाइंट में थी गड़बड़ी, फिर भी नहीं चेते जिम्मेदार

Thu, 11 Oct 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुर्घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरचंदपुर के पास हुए ट्रेन हादसे का क्या कारण रहा, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। अफसर भी सिर्फ इतना कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि बिना जांच के कुछ कहना सही नहीं होगा। हालांकि पूरे मामले में यही कहा जा रहा है कि क्या ट्रैकप्वाइंट में गड़बड़ी थी और इसके लिए एएसएम आशीष कुमार दोषी थे। शायद इसीलिए प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर तकनीकी से जुड़े कर्मचारियों के बीच प्वाइंट में गड़बड़ी की चर्चा होती रही, लेकिन कोई कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने से कतराता रहा। कहा जा रहा है कि सिग्नल के पास जहां लाइन बदली जाती है, वहां प्वाइंट में पिछले दो-तीन दिन से दिक्कत आ रही थी।

इसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। न्यू फरक्का की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे प्वाइंट टूट गया होगा। इस मामले में पीडब्ल्यूआई को भी संदेह के दायरे में लेना चाहिए, लेकिन अभी तक एएसएम के अलावा किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। न्यू फरक्का के लोको पायलट रामजी चौरसिया और असिस्टेंट लोको पायलट संदीप रंजन को भी अफसरों ने पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में ले रखा है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि इन पायलटों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें