फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दंपती का विवाद सुलझाने के लिए लगी पंचायत में मारपीट

Mon, 26 May 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दंपती का विवाद सुलझाने के लिए लगी पंचायत में मारपीट
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में रविवार को बाजनगर पशु बाजार में दंपती के विवाद में समझौता कराने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने लड़की पक्ष के सात लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हरदोई के संडीला के कासिमपुर निवासी मजीद की बेटी का निकाह सालभर पहले पारा के बुद्धेश्वर निवासी साकिर के बेटे से हुआ था। दंपती में किसी बात पर विवाद हो गया था। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक पंचायत पशु ठेकेदार ने बुलाई थी। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। साकिर की तहरीर पर लड़की के पिता मजीद, शमीम, इकबाल, सहाबू, इकबाल, पप्पू और गुड्डू पर हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पंचायत में दोनों पक्षों से करीब 150 लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें