रायबरेली जिला कारागार से दीवानी कचहरी लाए गए दो बंदियों के बीच लॉकअप में मारपीट हुई। इसमें एक बंदी लहूलुहान हो गया। मारपीट क्यों हुई इसकी पड़ताल की जा रही है।
शुक्रवार को न्यायालय के लॉकअप में किसी बात को लेकर आसिफ और दूसरे बंदियों के बीच विवाद हुआ, इसमें आसिफ को जमकर पीटा गया।
बंदी की नाक और चेहरे पर चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।