फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा के बागी विधायक ने भाजपा के लिए किया प्रचार, बोले- अवधेश के बेटे को टिकट क्यों दिया

Fri, 31 Jan 2025 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह ने मिल्कीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सपा पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट देने को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन
सपा के बागी विधायक अभय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिल्कीपुर सीट पर होने जा रहा उपचुनाव दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। भाजपा ने प्रदेश सरकार के सात मंत्री समेत 40 विधायकों को चुनाव मैदान में उतार रखा है तो समाजवादी पार्टी ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों को मिल्कीपुर के चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मिल्कीपुर में सपा को एक झटका भी लग रहा है। समाजवादी पार्टी से गोसाईगंज के बागी विधायक अभय सिंह भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मिल्कीपुर क्षेत्र में पहुंचे सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि मिल्कीपुर सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। अभय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारे बहुत से रिश्तेदार हैं, उनको भाजपा के पक्ष में करने के लिए हम लोग लगातार प्रचार कर रहे हैं। सपा के बागी विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। अभय सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से काफी लाभान्वित हुई है। 

मिल्कीपुर की जनता भाजपा उम्मीदवार को लेकर एक सुर में बात कर रही है। भाजपा प्रत्याशी की तारीफ करते हुए अभय सिंह ने कहा कि यह ऐसा परिवार है जो गरीबों की सेवा करता आया है और सभी लोग इन्हीं के पक्ष में वोट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर आरोप लगाते हुए अभय सिंह ने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र का विकृत स्वरूप है। यहां की जनता भी आरोप लगा रही है कि सांसद और विधायक क्या दोनों एक ही परिवार से होंगे। क्या समाजवादी पार्टी में और नेता व कार्यकर्ता नहीं हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें