फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गिरवी रखी पायल के लिए हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला में बुलाकी अड्डे के पास स्थित त्रिवेणी ज्वैलर्स के यहां रविवार को लूट की घटना नहीं हुई थी। पुलिस ने सोमवार को इसका राजफाश किया। छानबीन में सामने आया कि गिरवी रखी पायल के लिए सराफ सुरेश प्रसाद अग्रवाल की ग्राहक वसीम से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान वसीम ने प्लास से उनके सिर पर हमला बोल दिया था। पुलिस वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार को सुरेश प्रसाद ने दुकान में घुसकर लूट और विरोध पर हमले की शिकायत की थी। केस दर्ज कर फुटेज व पूछताछ के आधार पर मोती झील कॉलोनी निवासी वसीम को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन माह पहले पत्नी की एक पायल सुरेश की दुकान पर गिरवी रखी थी। रविवार को वह पायल का ब्याज जमा करने गया था। दुकान मालिक ने रकम कम होने की बात कही तो वह और पैसे लेने घर चला गया। पत्नी ने पूरा पैसे जमाकर पायल लाने को कहा था। दुकान पहुंचने से पहले उसने शराब पी। नशे में होने के कारण सुरेश से बहस हो गई। पायल लौटाने से मना करने पर उनके सिर पर प्लास से हमला बोल दिया।

फुटेज में खाली हाथ दिखा आरोपी

डीसीपी ने बताया कि वसीम फुटेज में खाली हाथ दुकान में आते-जाते देखा गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना लूटपाट की नहीं निकली है। यह मामला गिरवी रखी गई पायल के लिए विवाद व मारपीट का है। घटना में इस्तेमाल प्लास को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लूट की धारा हटाकर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें