फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक, आर्थिक व राष्ट्रीय संस्थानों में हो बराबर की भागीदारी : मुर्तजा अली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मुर्तजा अली ने कहा कि भागीदारी का मतलब सामाजिक, आर्थिक, कृषि भूमि, खनिज पदार्थ, कल कारखाने व अन्य संसाधनों में बराबर की भागीदारी तय होना है। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि हर व्यक्ति को उसकी योग्यतानुसार सेवा, रोजगार के लिए आर्थिक सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेंशन निर्धारित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व आईएएस अनीस अंसारी ने कहा कि आबादी के हिसाब से सभी की हिस्सेदारी होनी चाहिए। रसूलुल्लाह खान ने कहा कि भागीदारी आंदोलन को आजादी की भागीदारी बनाना होगा। पूर्व विधायक आचार्य रामलाल, पारसनाथ ने भी विचार रखे। बैठक में कार्यकारिणी गठन पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें