लखनऊ। राजधानी में बुधवार को भी फुहारें पड़ सकती हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार से कुछ दिनों के लिए बारिश धीमी पड़ेगी। धूप खिलने से उमस भरी गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में बूंदाबांदी की संभावना है। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिनों के लिए बारिश की तीव्रता में कमी के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को सुबह लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिन में बादलों की आवाजाही और धूप-छांव ने दोपहर बाद उमस और तापमान में इजाफा किया।
-
अगले दो दिनों में दो डिग्री तक चढ़ेगा पारा
माैसम विभाग ने अगले दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तक की उछाल का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 3.4 डिगी की उछाल के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का पारा 2.9 डिग्री की बढ़त के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
बारिश के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद