फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दौरान नहीं है एक से दूसरे शहर जाने पर पाबंदी 

Wed, 15 Jul 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social media
विज्ञापन
कोविड 19 की महामारी और संचारी रोगों की रोक थाम के लिए शनिवार और रविवार को दुकानें, सरकारी कार्यालय और सभी तरह के बाजार बंद रहेंगे। वहीं परिवहन बसों का संचालन जारी रहेगा, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर यातायात सामान्य रहेगा और एक शहर से दूसरे शहर आने जाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। शासन ने मंगलवार को इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक आवश्यक सेवाएं और बैंक को छोड़कर सभी दफ्तर और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और सभी तरह के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बाकी दिनों में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यह प्रतिष्ठान खुलेंगे। 

विभिन्न बाजारों में होने वाली सप्ताहिक बंदी भी शनिवार और रविवार को रखी जाएगी और साप्ताहिक बाजार सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी दिन भी लगाई जा सकेंगी। सभी धार्मिक स्थल इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए खुलेंगे। सब्जी व फलों की सभी मंडियां व दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। औद्योगिक कारखानों के संचालन पर नहीं पड़ेगा 
विज्ञापन


असर अपर मुख्य सचिव ने बताया कि औद्योगिक कारखाने जिसमें आईटी और आईटी बेस्ड सर्विसेज हैं, के संचालन पर दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी का असर नहीं पड़ेगा। आवश्यक सेवाएं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति पहले की तरह जारी रहेंगी। अवस्थी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू हवाई सेवा जारी रहेगी। यहां से अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

 आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्ति का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इससे जुड़े लोग प्रतिबंधों से बाहर रहेंगे। बड़े निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस वे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण और सरकारी भवन व निजी प्रोजेक्ट के काम जारी रहेंगे। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी स्क्रीनिंग इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक स्क्रीनिंग की जाएगी और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। इससे संबंधित कार्यालय भी शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे।  सार्वजनिक स्थलों पर कोविड 19 और संचारी रोगों के प्रति पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। हर जिले में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाएगा। यूपी 112 और पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग करते रहेंगी और लॉक डाउन का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें