फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले राजा भइया- नहीं है गठबंधन की जरूरत, अकेले ही जीत लेंगे चुनाव

Fri, 20 Jan 2017 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजा भइया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के प्रत्याशी घोषित होते ही गठबंधन पर चर्चा तेज हो गई है। ताजा बयान सपा के कैबिनेट मंत्री राजा भइया का आया है। उनका कहना है, गठबंधन नहीं होना चाह‌िए, सपा अकेले दम पर सरकार बनाएगी। राजा भइया ने ये भी बताया कि मुलायम स‌िंह यादव जल्द ही प्रचार के ल‌िए निकलेंगे।
विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी लखनऊ पहुंचे ल‌ेक‌िन अख‌िलेश से मुलाकात क‌िए ब‌िना ही वह द‌िल्ली के ल‌िए न‌िकल गए। बता दें क‌ि समाजवादी पार्टी के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस की जीती सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे हैं। लिस्ट आते ही चर्चा है क‌ि कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

गठबंधन पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा का कहना है, कांग्रेस को 85 से ज्यादा सीटें नहीं दी जाएंगी। अमेठी की सीट सपा के पास ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें