- 20 मार्च लॉकडाउन से पहले 42000 रुपये
- 2 मई को सोने का रेट 47800 रुपये (24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम)
कैश भी नहीं और नुकसान का अंदेशा
चौक के कारोबारी आदीश कुमार जैन बताते हैं कि उनके परिचित के ग्राहक लॉकडाउन के दौरान सोना बेचने की पेशकश कर रहे हैं। लेकिन एक महीने से ज्यादा वक्त से पूरा कारोबार ठप है। ऐसे में कारोबारियों के पास कैश नहीं है, जिससे निवेशकों का सोना खरीद सके। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान सोना खरीदने पर नुकसान होने का भी अंदेशा है।
लखनऊ सर्राफ एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल बताते हैं कि लॉकडाउन खुलने के बाद लोग सोना बेचने के लिए उमड़ सकते हैं। ऐसे में निवेशकों का सोना भी खरीदना पड़ेगा। कोई भी कारोबारी निवेशक का सोना और सोने के गहने खरीदने से मना नहीं कर सकता। इससे क्या समस्याएं आने वाली हैं इसे लेकर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के मुखिया को भी अवगत करा दिया गया।
निवेशकों से सोना खरीदने का कोई इंतजाम नहीं
लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ रस्तोगी का कहना कि लॉकडाउन में सराफा की सभी दुकानें बंद हैं। ऐसे में निवेशकों या फिर ग्राहकों का सोना और गहना खरीदा नहीं जा सकता। एसोसिएशन ने कोई इंतजाम भी नहीं किया। ग्राहक और निवेशक चाहें तो सोना को बैंक में कुछ दिनों के लिए गिरवी रख कर अपना काम चला सकते हैं और जब लॉकडाउन खत्म हो जाए तो उसको बेच सकते हैं।