फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले को लेकर अयोध्या में कोई अलर्ट नहीं, स्थिति सामान्य : एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

Sun, 25 Nov 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार
विज्ञापन
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा के मद्देनजर रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा कि अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां आने वाले हर कार्यकर्ता की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


अयोध्या में अब तक पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि करीब 70 से 75 हजार लोग इस वक्त वहां मौजूद हैं। शाम तक इतने ही और लोगों के वहां पहुंचने की उम्मीद है। अब तक किसी भी अप्रिय घटना की खबर से एडीजी ने इन्कार किया। साथ ही आतंकी हमले की खबरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाह बताया।

आनंद कुमार ने कहा कि खूफिया एजेंसियों की ओर से अयोध्या को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद अटर्ल जारी किया गया था। फिर भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एलआईयू अयोध्या में हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। ड्रोन कैमरों से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि दोपहर एक से  पांच बजे तक दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसैनिक हुए अयोध्या से रवाना

एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि शिवसैनिकों की अयोध्या से रवानगी हो चुकी है। शनिवार देर रात शिवसैनिकों को लेकर एक ट्रक रवाना हो चुका है, जो अब तक यूपी की सीमा से बाहर जा चुका है। उधव ठाकरे का परिवार निजी विमान से अयोध्या हवाई पट्टी से मुंबई रवाना हो चुका है। इसके साथ ही शिव सैनिकों की एक ट्रेन भी रवाना की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें