फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तपन से आज भी राहत के आसार कम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तपन भरे मौसम से रविवार को भी राहत मिलने के आसार कम ही हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। सोमवार से मौसम के करवट लेने की उम्मीद है। बारिश से तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन




वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में सोमवार से शुरू होने वाली बारिश कई दिनों तक जारी रहेगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। लू और उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी।

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

गर्मी और उमस से शनिवार को सामान्य जनजीवन बेहाल रहा। लोग बिना जरूरी काम के दोपहर में घरों और ऑफिस से निकलने से बचते रहे। 42 डिग्री तापमान के बीच दोपहर में सड़कों पर आवाजाही भी आम दिनों की अपेक्षाकृत कम रही। एसी-कूलर के सामने लोग डटे रहे। जो बाहर निकले थे, वे गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अंगौछे से मुंह ढके हुए थे। हवा में गर्माहट से शाम को भी राहत नहीं मिली। ऐसे में शहर के पार्कों और अन्य पर्यटन स्थलों पर भी भीड़भाड़ कम ही नजर आई। घर से निकले लोग दुकानों पर शिकंजी, कुल्फी और शीतल पेय पदार्थों से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें