फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगल किशोर ज्वैलर्स के यहां चोरी में पुलिस को मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद स्थित लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स में बृहस्पतिवार रात को हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को आसपास के इलाके से कुछ फुटेज मिले हैं। जिसमें संदिग्ध युवक दिखे। इनमें से दो युवकों पर सराफा कारोबारी ने भी संदेह जताया है। उनको कई दिनों से दुकान के आसपास देखा गया था। पुलिस ने इन दोनों की तलाश कर रही है। वहीं फुटेज में एक गाड़ी दिखी है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राजधानी के बड़े ज्वैलर्स में शुमार लाला जुगल किशोर की दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करने केलिए पुलिस ने पूरे बाजार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। लाला जुगल किशोर फर्म से दो सौ मीटर के भीतर पुलिस को कुछ फु टेज मिले हैं। इनमें दो संदिग्ध युवक दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के जरिये आसपास के लोगों से दोनों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पता चला कि यह दोनों युवक पिछले कई दिनों से ज्वेलरी शॉप के आसपास घूमते हुए नजर आए थे। पुलिस को फुटेज में एक गाड़ी भी दिखी थी जिसके बारे में जानकारी जुटा ली गई है। पुलिस गाड़ी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने राजधानी के सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। वारदात में चार से पांच चोरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा गिरोह के कुछ सदस्यों ने चोरी की वारदात के पहले कई दिनों तक रेकी की थी। इसकी भी पुष्टि सीसीटीवी कैमरे से हुई है।
10 टीमें खुलासे के लिए लगी
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, खुलासे के लिए 10 टीमों को लगाया गया है। इसमें एक टीम एसटीएफ की भी है। वहीं कमिश्नरेट में तैनात सर्विलांस के एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को भी डीसीपी पश्चिम कार्यालय से सम्बद्घ कर दिया गया है। इस टीम ने करीब 125 मोबाइल नंबरों की सूची तैयार की है जिन पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं इसमें उन नंबरों को अलग किया जा रहा है जो इलाके में एक सप्ताह या उससे अधिक समय से सक्रिय थे। वहीं वारदात होने के तत्काल बाद से बंद या कवरेज एरिया से बाहर हो गए हैं। एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक, छह लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बाहरी जिलों के गिरोह पर नजर
आसपास के जिलों में सक्रिय चोरों के गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है। वहीं कुछ गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई गई है। जो लखनऊ में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं जेल से रिहा हुए चोरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि वह किन इलाकों में सक्रिय हैं।
नए व पुराने कर्मचारियों की सूची हो रही तैयार
पुलिस ने लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। इसमें वर्तमान में काम करने वाले कर्मचारियों की पुरानी कुंडली खंगाली जा रही है। तो वहीं पिछले एक-दो साल में नौकरी से निकाले गए और छोड़ने वाले कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने दुकान के मालिक अरविंद रस्तोगी से कर्मचारियों की सूची मांगी है जिसमें नाम, पता व मोबाइल नंबर हैं। पुलिस इन कर्मचारियों के अलावा उनकेकरीबियाें व परिवार के बारे में भी पता लगा रही है। कहीं उनके परिवार या करीबी ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है। पुलिस ने शनिवार रात को शहर के बाहरी हिस्सों में अभियान चलाकर चेकिंग किया है।
यह हुई थी वारदात
अमीनाबाद थानाक्षेत्र में लाला जुगल किशोर की दुकान पर बृहस्पतिवार रात को तिजोरी काटकर चोर करोड़ों रुपये का माल साफ कर ले गए थे। चोरों ने यह वारदात को पड़ोस के एक खंडहरनुमा मकान की छत के रास्ते दुकान में दाखिल होकर अंजाम दिया है। पहली मंजिल के तीन दरवाजाें को गैस कटर से काटने के बाद तिजोरी के पास पहुंचे। वहां तीन तिजोरियों में एक के पिछले हिस्से को गैस कटर से काटकर हीरे, सोने व चांदी के जेवरात के अलावा नकदी भी साफ कर ले गये। चोरों ने प्रथम तल पर स्थित स्ट्रांग रूम को भी खाली कर दिया था। जबकि दूसरे तल के स्ट्रांग रूम को नहीं तोड़ पाए थे। पुलिस का दावा है कि इस वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
कानून मंत्री ने दिया आश्वासन
लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात की जानकारी होने पर प्रदेश सरकार के विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को अमीनाबाद पहुंचे। उन्होंने फर्म के मालिक अरविंद रस्तोगी से मुलाकात की। उनसे वारदात के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर वारदात का जल्द खुलासा करने की बात कही है। मुलाकात के दौरान अमीनाबाद संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि अपराधी कहीं भी छिपे हों उनको ढूंढ लिया जाएगा। वहां अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, सुरेश छबलानी, संजय चावला, केदार बाजपेयी, सुशील गुरनानी, अनुज पंडित, दीपक अरोड़ा, संजय जेसवानी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें