फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ...तो दीमक खा गए शिक्षक के शैक्षिक प्रमाणपत्र

Sat, 03 Feb 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। सहायक अध्यापक के बारे में जनसूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी गई तो विद्यालय प्रधानाध्यापक ने नियुक्ति के संबंध में शैक्षिक प्रमाणपत्र समेत दस्तावेज दीमक के कारण नष्ट होने का जवाब दिया। ऐसे जवाब से आवेदक समेत अन्य शिक्षक हैरान हैं। जवाब से असंतुष्ट आवेदक ने फर्जीवाड़े की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा के जन ज्ञानोदय सीनियर बेसिक विद्यालय नरेंद्रपुर चरुहार का है। जहां तैनात सहायक अध्यापक के बारे में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई। पूरे यदुनाथ सिंह निवासी संजय सिंह ने सहायक अध्यापक की नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि मांगी थीं। प्रधानाध्यापक की ओर से जवाब भेजा गया कि कोरोना काल में लाॅकडाउन की वजह से विद्यालय बंद था। जिससे एक साल तक कार्यालय नहीं खुला। इस दौरान नमी और दीमक के कारण बहुत सारे दस्तावेज नष्ट हो गए हैं।
संजय सिंह ने अब जिलाधिकारी से शिकायत की है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि शिक्षक की नियुक्ति के संबंध में जो जानकारी मांगी गई है, इस बारे में बीएसए कार्यालय को पत्र भेजा गया है। जानकारी मिलते ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें