फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पद्मावत, नौचंदी, पंजाब मेल ट्रेन ने किया परेशान

Sat, 03 Feb 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आती ट्रेन व इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे का असर कम होने के बाद भी कई ट्रेनें अभी भी विलंब से चल रहीं हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। पद्मावत, नौचंदी, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें शुक्रवार को काफी देर से स्टेशन पर पहुंची। इससे शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे, लक्ष्मणपुर में एक घंटे और ऊंचाहार में सवा घंटे देर से पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे और देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल पौन घंटे विलंब से आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल आधे घंटे देर से आई।
वहीं, बृहस्पतिवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस और कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी पहले से कम हुई है। लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें