फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शोरूम पर बदमाशों का डाका, कारीगर व गार्ड की हत्या, मालिक की हालत गंभीर

Sat, 02 Mar 2019 11:21 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
कृष्णानगर में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे तभी बेखौफ बदमाशों ने कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स में डकैती डाल दी। बाइक से आए पांच-छह बदमाश पिस्टलों से गोलियां चलाते हुए शोरूम में घुसे और मालिक राजीव कुमार गुप्ता व कारीगर गुड्डू पटवा को लहूलुहानकर शोकेस में रखे सोने के जेवर समेट कर चलते बने।
विज्ञापन


लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को पड़ोस में स्थित निजी बैंक के एटीएम गार्ड देशराज ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी गोलियों से भून दिया गया। गोलीबारी में पास से गुजर रही एक युवती भी घायल हुई है। सनसनीखेज वारदात में एटीएम गार्ड और कारीगर की मौत हो गई जबकि राजीव कुमार गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।

एसएसपी ने बताया कि बदमाश करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवर ले गए हैं। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम समेत पुलिस की कई टीमें बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि वारदात रात करीब 9.30 बजे हुई। वीआईपी रोड पर आरोग्य धाम आश्रम के पीछे रहने वाले राजीव कुमार गुप्ता की सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। शोरूम बंद करने की तैयारी चल रही थी तभी ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए पांच-छह बदमाश भीतर घुस आए। उस वक्त शोरूम में राजीव के अलावा उनके कर्मचारी रितेश, रज्जन यादव, दीपक और कारीगर गुड्डू पटवा मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती राजीव गुप्ता - फोटो : amar ujala
राजीव और गुड्डू पटवा बदमाशों के बिलकुल सामने थे इसलिए वह लहूलुहान हो गए जबकि बाकी तीन कर्मचारी जान बचाने के लिए दुबक गए। बदमाशों ने शोकेस तोड़कर भीतर रखे सोने के जेवर समेट लिए और फायरिंग करते हुए बाहर की तरफ भागे।

इस बीच गोलियों की आवाजें सुनकर शोरूम के पड़ोस में स्थित आईसीआईसीआई बैंक का गार्ड देशराज दौड़ पड़ा। उसने शोरूम से बाहर निकल रहे बदमाशों का रास्ता रोका तो उसे गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग में सड़क से गुजर रही एक युवती भी घायल हुई है जिसकी देर रात तक पहचान नही हो सकी थी।

एसएसपी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां गार्ड देशराज और कारीगर गुड्डू पटवा की मौत हो गई। शोरूम मालिक राजीव के सीने में बायीं तरफ दो गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, दुस्साहसिक वारदात की जानकारी पाकर सराफा कारोबारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर सवाल उठाते हुए हंगामा और धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें