फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर में दो घरों में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी गायब

Mon, 18 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र के बद्रीनगर और सैनिक हाउसिंग सोसाइटी में दो घरों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बद्रीनगर निवासी फर्नीचर कारोबारी इबरार अहमद के अनुसार 13 मई को वह परिवार सहित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अमेठी स्थित पैतृक गांव कनक थौरी गए थे। 16 मई को पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटा देखा। सूचना पर वह घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी से सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नकाबपोश तीन चोर ताला तोड़ते दिखे। चोर सुबह करीब साढ़े तीन बजे सामान लेकर जाते भी दिखाई दिए।
सैनिक हाउसिंग सोसाइटी निवासी कमलेश तिवाना के मुताबिक उनकी बेटी तेजस्वी 12 मई को दिल्ली गई थी। 15 मई को पड़ोसी अजय मिश्रा ने घर का दरवाजा खुला देखा। पड़ोसी ने अंदर जाकर ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। उन्होंने रांची से लखनऊ पहुंचकर जांच की तो पता चला कि गहने व नकदी चोरी हो चुकी थी। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि दोनों घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें