समीक्षा अधिकारी, दरोगा व सेल्समैन के घरों में चोरी
लखनऊ। पारा और दुबग्गा इलाके में चोरों ने समीक्षा अधिकारी, दरोगा और सेल्समैन के घरों से जेवर-नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पारा के कुल्हड़कट्टा न्यू कॉलोनी निवासी दरोगा सुरेंद्र सिंह बाराबंकी में तैनात हैं। कुछ दिन पहले उनका परिवार घर में ताला लगाकर गांव गया था। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे चोर अलमारी के लॉकर तोेड़कर 10 लाख के जेवर और 1.48 लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार के घर से पांच लाख के जेवर और 1.50 लाख रुपये पार कर दिए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन शातिर कैद हुए हैं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
उधर, दुबग्गा के जेहटा गांव के पास रहने वाले अतुल जायसवाल शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। अतुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह काम पर गए थे। पत्नी काजल सुबह 10 बजे घर पर ताला लगाकर बेटे को लेने स्कूल गई थी। इस बीच चोर 12 लाख के जेवर व 20 हजार रुपये चुरा ले गए। करीब 11 बजे घर लौटने पर पत्नी को घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
समीक्षा अधिकारी, दरोगा व सेल्समैन के घरों में चोरी
समीक्षा अधिकारी, दरोगा व सेल्समैन के घरों में चोरी