फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब की दुकान में लाखों की चोरी

Tue, 21 Jul 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। करोरा बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 1.44 लाख रुपये चुरा लिए। दुकान मालिक प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी दिनेश कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सेल्समैन निगोहां के शेरपुर लवल निवासी संदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर काउंटर की दराज में रखी नकदी गायब थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक चोरी करता दिखाई पड़ा। इंस्पेक्टर नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें