फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के विनम्रखंड निवासी सुल्तान महमूद के मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकद चोरी कर ले गए। उन्होंने 11 नवंबर को विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सुल्तान महमूद के मुताबिक, 23 अक्तूबर को वह परिवार के साथ बहन के घर नोएडा गए थे। पांच नवंबर की सुबह घर में काम करने वाली सीमा ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। सुल्तान ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद वह परिवार के साथ नोएडा से लौटे। छानबीन करने पर पता चला कि चोर घर से दो लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें