फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए टेस्ट से हार्ट अटैक का खतरा 10 साल पहले बताने का दावा

विज्ञापन
एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी।
विज्ञापन
लखनऊ। एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अब्बास अली महदी ने दावा किया है कि हार्ट अटैक का खतरा 10 से 12 साल पहले पहचानने के लिए एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नई जांच तकनीक विकसित की है। इसमें खून की महज दो बूंदों से शरीर में मौजूद सीरम एडमा नामक प्रोटीन मॉलिक्यूल के स्तर की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन

दावा है कि यह मॉलिक्यूल हार्ट अटैक के खतरे का शुरुआती संकेत दे सकता है। इस शोध को पेटेंट भी मिल चुका है। अब जांच के लिए सस्ती किट और मशीन का प्रोटोटाइप विकसित किया जा रहा है। डॉ. अब्बास अली महदी ने शुक्रवार को पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पर आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईएसपीएमकॉन-2026) में इस शोध और पेटेंट मिलने की जानकारी दी। इंडियन सोसाइटी ऑफ पर्सनलाइज्ड मेडिसिन की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने बीमारी की शुरुआती पहचान और व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना के आधार पर इलाज पर चर्चा की।
डॉ. महदी ने बताया कि कई ऐसे लोग भी अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं, जिनकी लिपिड प्रोफाइल और खून की दूसरी सामान्य जांच ठीक होती है। ऐसे में केवल कोलेस्ट्रॉल की जांच से हृदय रोग का खतरा पता लगाना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आनुवंशिक जोखिम और दूसरे छिपे संकेतों की पहचान भी जरूरी है। इसी दिशा में संस्थान ने सीरम एडमा की जांच विकसित की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की उपकुलपति डॉ. फरजाना महदी ने बताया कि अभी दिल का हाल जानने के लिए सिर्फ कोलेस्ट्रॉल और लिपिड की जांच होती थी, लेकिन 50 फीसदी ऐसे मरीज हैं जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा ही नहीं, फिर भी उन्हें हार्ट अटैक हो रहा है। तब जांच में हमें सीरम एडमा नाम का मॉलिक्यूल मिला। यह फैट व लिपिड नहीं है, बल्कि प्रोटीन का मॉलिक्यूल है। इसके स्तर में बदलाव से हृदय रोग के खतरे का शुरुआती संकेत मिल सकता है। समय रहते इसकी पहचान होने पर खानपान और जीवनशैली में बदलाव के साथ जरूरी इलाज और निगरानी शुरू की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि शोध को व्यावहारिक रूप से मरीजों तक पहुंचाने के लिए चेन्नई की जीन ऑरा प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया गया है। कंपनी की डॉ. जननी दक्षिणामूर्ति के सहयोग से जांच तकनीक को विकसित कर सस्ती टेस्ट किट और मशीन के रूप में उपलब्ध कराने की तैयारी है। फिलहाल एरा में इस विशेष जांच की स्क्रीनिंग शुरू की गई है। जिन लोगों में एडमा का स्तर बढ़ा हुआ मिलेगा, उनकी आगे ईसीजी और इको जांच कराकर हृदय संबंधी जोखिम का आकलन किया जाएगा। डॉ. फरजाना ने बताया कि संस्थान हृदय रोग के अलावा डायबिटीज, ग्लूकोमा और कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए भी शोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें