फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी के घर का ताला तोड़कर 25.75 लाख की चोरी

Thu, 03 Sep 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलमारी के टूटे लॉकर और घर में बिखरा पड़ा सामान। 
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम के नागेश्वर नाथ कॉलोनी में सोलर कारोबारी शिवम मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर 2.75 लाख नकद और 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। कारोबारी ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर के विकासनगर निवासी शिवम मिश्रा पत्नी वर्तिका और बहन हेमलता त्रिपाठी के साथ नागेश्वर नाथ कॉलोनी में रहते हैं। शिवम के मुताबिक 28 अगस्त को पत्नी और बहन रक्षाबंधन मनाने मनकापुर गोंडा गई थीं। शाम को वह भी हरिद्वार घूमने चले गए थे। दो सितंबर को घर लौटने पर वर्तिका और हेमलता ने सामान बिखरा पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजे का बेलन तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी से नकदी, आभूषण और घर में लगा डीवीआर भी चुरा लिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अलमारी के टूटे लॉकर और घर में बिखरा पड़ा सामान। 

अलमारी के टूटे लॉकर और घर में बिखरा पड़ा सामान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें