चौकी के पास सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के मकान में चोरी
लखनऊ। साउथ सिटी पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर तनवीर अहमद के मकान से 21 जनवरी को दिनदहाड़े चोर जेवर व 1.70 लाख रुपये चोरी कर ले गए। उनके भाई तौकीर का आरोप है कि तीन दिन से पीजीआई पुलिस केस दर्ज करने के नाम पर उनको टरका रही है।
तौकीर ने बताया कि उनके भाई दस दिन पहले बेटे के पास पुणे गए थे। 21 जनवरी की शाम वह घर के पास बने पार्क में टहलने गए। लौटते वक्त दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस छानबीन कर लौट गई।